मसूरी-देहरादून रोड पर हादसा: बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो सवार घायल

स्वदेशी टाइम्स, मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग पर मोटरसाइकिल खाई में जा गिरा। घटना में एक युवक के गंभीर घायल होने की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मसूरी-देहरादून मार्ग पर गलौगी बैंड के पास हुई है। जहां अनियंत्रित होकर एक दो पहिया वाहन खाई में जा गिरा। वाहन पर दो लोग सवार थे। घटना में एक युवक गंभीर घायल हुआ है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को खाई से बाहर निकाला है।

आनन-फानन में गंभीर घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। जबकि अन्य युवक का रेस्क्यू किया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *