Uttarakhand: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड
स्वदेशी टाइम्स, देहरादून: देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शीतलहर तो मैदानी इलाकों में छाने वाला कोहरा ठंड बढ़ाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार को पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है।
