UP: बाल-बाल बचे उद्योगपति, मिनी जेट रनवे पर फिसला, बाउंड्री से टकराया

स्वदेशी टाइम्स, फर्रुखाबाद: खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में आज उड़ान भरते वक्त एक मिनी जेट प्लेन रनवे पर फिसलकर हवाई पट्टी की बाउंड्री से टकरा गया। इस हादसे में सवार उद्योगपति और उनका परिवार बाल-बाल बच गया।

 

फर्रुखाबाद जिले के खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हवाई हादसा टल गया। रनवे पर उड़ान भरते समय एक मिनी जेट प्लेन फिसल गया और हवाई पट्टी की बाउंड्री से जा टकराया। यह मिनी जेट प्लेन एक उद्योगपति के परिवार को लेकर खिमसेपुर आया था।

 

रनवे पर गति पकड़ते समय प्लेन अनियंत्रित होकर फिसल गया और बाउंड्री से टकरा गया। हादसे में विमान में सवार उद्योगपति और उनका परिवार बाल-बाल बच गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

You may have missed