वाहन चेकिंग के दौरान तीन शातिर चोर गिरफ्तार, कई घटनाओं का खुलासा

तलाशी के दौरान 21770 रुपये की नगदी के साथ ही सोने चांदी के आभूषण बरामद

स्वदेशी टाइम्स, खुटार: पुलिस टीम ने मंगलवार तड़के वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से नगदी और सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। चोरों ने चोरी की कई घटनाओं को कबूल किया है।