परिषदीय विद्यालयों में भी संचालित होगी स्मार्ट क्लासेस, कोडिंग – AI में निपुण होंगे छात्र

स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ: परिषदीय विद्यालयों में में अब कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं को कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में निपुण बनाने के लिए डिजिटल साक्षरता का प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस नई पहल के तहत, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रवक्ताओं को आईआईआईटी में कोडिंग, एआई और डिजिटल लिटरेसी की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।