दरबार साहिब में विशाल ध्वजदंड स्थापित कर श्रीझंडेजी मेले का शुभारंभ, भक्तों का उमड़ा सैलाब
स्वदेशी टाइम्स, देहरादून : हर साल की तरह इस साल भी लाखों श्रद्धालु झंडे जी के आरोहण के ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
आस्था, श्रद्धा और विश्वास के साथ आज दून के ऐतिहासिक श्री झंडे जी का आरोहण 4:12 पर हुआ। इसी के साथ श्रीझंडेजी मेले का शुभारंभ हो गया। श्रीझंडेजी के आरोहण में देश के कोने-कोने से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने श्रीझंडेजी के स्पर्श व दर्शन किए। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेंद्र दास ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया तो श्रीगुरु रामराय महाराज और श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के जयकारे द्रोणनगरी में गूंजने लगे।