भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी, चुनाव में विवादित चेहरों से दूरी
स्वदेशी टाइम्स, देहरादून : भाजपा संगठन साफ सुथरी छवि और लोकप्रिय चेहरो को आगे बढाएगाी। नौ साल से प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी जीत का ताना-बाना बुनने में जुट गई है।
प्रदेश भाजपा संगठन में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर नए कार्यकारी अध्यक्ष की ताजपोशी के बाद अब राज्य स्तर पर परिवर्तन की आहट तेज हो गई है। माना जा रहा है कि पार्टी ऐसे चेहरों से परहेज करेगी, जिन्हें लेकर आमजन में धारणा ठीक नहीं है।