कार में दुष्कर्म के बाद मारी गोली… पुलिस को लगा मामला फर्जी

स्वदेशी टाइम्स, बरेली: एक महिला ने पांच अज्ञात लोगों पर अपहरण कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने और विरोध करने पर मारपीट कर उसे गांधी उद्यान के पीछे गोली मारकर फेंकने का आरोप लगाया है। यह महिला 2022 में मेयर और दो जजों पर भी दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी है। महिला की भांजी ने तहरीर दी जिस पर पुलिस ने पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को प्राथमिक जांच में मामला फर्जी लग रहा है।