संदिग्ध हालात में पुलिस आरक्षक की मौत, फंदे पर लटका मिला शव
स्वदेशी टाइम्स, जगदलपुर : पुलिस लाइन जगदलपुर में पदस्थ आरक्षक डमरू नायक का शव शुक्रवार को आसना जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि व्यक्तिगत परेशानियों के चलते आरक्षक ने आत्महत्या का कदम उठाया होगा। फिलहाल शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेज दिया गया है। वहीं पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।