हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्रियों का शपथ समारोह शुरू

स्वदेशी टाइम्स, चंडीगढ़ : भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद आज नायब सैनी के मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री मंगलवार को पंचकूला पहुंचे। सीएम सैनी ने यहां पर श्री नाडा साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका और अरदास की।

उन्होंने माथा टेकने के बाद लोकसभा चुनाव 2024  के प्रचार अभियान की शुरुआत की। मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने बिना खर्ची बिना पर्ची के नौकरियां मिली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शाम साढ़े चार बजे तक विस्तार संभव है ।

 

मंत्रिमंडल का विस्तार शुरू

हरियाणा राजभवन में मंत्रिमंडल का विस्तार शुरू हो गया है। आज हरियाणा सरकार सात लोगों को कैबिनेट में जगह देगी। मंच पर राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्पीकर डॉ. ज्ञानचंद गुप्ता, डा. कमल गुप्ता मंत्री बने, हिसार के विधायक हैं। डॉ. कमल गुप्ता बता दें कि मनोहर लाल के मंत्रिमंडल में भी मंत्री थे।

अभय सिंह यादव का परिवार समारोह में पहुंचा

हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्रियों का शपथ समारोह शुरू

शपथ समारोह को लेकर सभी तैयारियां की जा चुकी है। शपथ समारोह में अभय सिंह यादव का परिवार के साथ, सीमा त्रिखा और भाजपा विधायक संजय सिंह व कमल गुप्ता भी पहुंचे हैं।

मनोहर लाल मेरी उंगली पकड़कर मुझे आगे लाए- सीएम नायब सैनी 

सीएम नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) मेरी उंगली पकड़कर आगे लाए। मुझे पता नहीं था कि सीढ़ी दर सीढ़ी आगे बढ़ते हुए मैं सीएम बनूंगा।

हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्रियों का शपथ समारोह शुरू

पिछले चुनाव में संजय भाटिया को आपने देश में दूसरे नंबर की जीत दिलाई। अब संत व्यक्तित्व मनोहर लाल को देश में सबसे बड़ी जीत दिलानी है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर कई हमले किए।

आज मेरे लिए बहुत विशेष प्रसंग: मनोहर लाल

पूर्व सीएम मनोहर लाल (Manohar Lal) ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए विशेष पल है। 12 मार्च को नायब सिंह सैनी को सबने प्रसन्नता और एक स्वर से नया सीएम चुना।

हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्रियों का शपथ समारोह शुरू

ये भारतीय जनता पार्टी (BJP News) है। उन्होंने कहा कि अन्य दलों में खेमे बनते हैं। कांग्रेस (Haryana Congress) में देश प्रदेश में यही हाल है। वहां पुत्र मोह है। परिवारवाद है।

मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं-अनिल विज

हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज (Anil Vij) अपने विधानसभा पहुंचे हैं। इसी बीच आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अनिल विज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह (Haryana Cabinet expansion) को लेकर मुझे कोई जानकारी नहीं है। मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है।

करनाल के घरौंडा में आ रहे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) के कार्यक्रम की मुझे कोई जानकारी या निमंत्रण नहीं मिला। विज ने आगे कहा कि विधानसभा कमेटी का मेंबर बनने का प्रस्ताव लेकर विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करने आया हूं। हरियाणा में बीजेपी पार्टी का सीनियर नेता हूं।

रैली में पहुंचे सीएम सैनी और मनोहर लाल

करनाल रैली (Karnal News) में सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल पहुंचे हैं। विधायक प्रमोद विज (Pramod Vij) और रामकुमार कश्यप ने उनका स्वागत किया। हरविंद्र कल्याण बोले मुख्यमंत्री बोलता हूं तो मनोहर लाल (Manohar Lal) जी का नाम निकलता है। सबके मन में उनके लिए अपार प्यार है।

हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्रियों का शपथ समारोह शुरू

सांसद संजय भाटिया (MP Sanjay Bhatia) ने अपने संबोधन में कहा कि हमें दोहरी खुशियां मिलीं। करनाल के लिए आप सदा अपने मनोहर लाल। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी के साथ उनकी राम लक्ष्मण की जोड़ी है।

राव इंद्रजीत सिंह के विरोध के बावजूद बनेंगे मंत्री

नांगल चौधरी के विधायक अभय सिंह यादव (Abhay Singh Yadav) नारनौल से चंडीगढ़ (Chandigarh News) के लिए रवाना हुए। वह मंत्री पद की शपथ लेंगे। राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjit Singh) के विरोध के बावजूद अभय सिंह मंत्री पद लेने में कामयाब होंगे।

नायब कैबिनेट विस्तार पर अनिल विज का बयान

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा नेता (Haryana BJP) अनिल विज ने कहा हमारा किसी सीट पर पेंच नहीं फंसा है। लोकसभा (Lok Sabha Chunav) की सभी सीटों पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) लड़ रहे हैं। इसलिए हमें अपना प्रचार शुरू करना है। प्रत्याशी कोई भी हो। उन्होंने आगे कैबिनेट (Nayab Saini Cabinet) विस्तार पर पूछ गए सवाल पर उन्होंने कहा, “मुझे इसकी जानकारी नहीं है।”

करनाल के नीलोखेड़ी में पूर्व सीएम का जोरदार स्वागत

पूर्व सीएम मनोहर लाल (Former CM Manohar Lal) करनाल के नीलोखेड़ी (Nilokhedi) पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागात किया। मनोहर लाल के साथ सीएम नायब सैनी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।

हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्रियों का शपथ समारोह शुरू

सीएम सैनी ने कुरूक्षेत्र में किया रोड शो

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरूक्षेत्र में रोड शो किया। इस दौरान सड़कों पर सैंकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद दिखे। सीएम ने सबका अभिवान स्वीकार किया। लोगों ने नायब सैनी पर फूल फेंके। जबकि कुछ लोगों ने उन्हें गुलदस्ता भी दिया।