अब इन ग्राहकों को नहीं होगी दिक्कत, सिर्फ ID दिखाते ही मिलेगा LPG सिलिंडर
स्वदेशी टाइम्स, गाजियाबाद : गैस एजेंसियों पर पांच किलो का सिलिंडर पहुंच गया है। आधार दिखाकर यह सिलिंडर आपको मिल जाएगा। प्रवासी मजदूरों, हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं और किरायेदारों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। आवेदन करते ही यह दिया जाएगा।
गाजियाबाद में प्रवासी मजदूरों, हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं, किरायेदारों के लिए राहतभरी खबर है। पांच किलो (छोटू) एलपीजी के सिलिंडर की खेप जिले की सभी 96 एजेंसियों पर पहुंच चुकी हैं। आपूर्ति विभाग की ओर से गैस एजेंसियों को इनकी सप्लाई शुरू करने आदेश जारी कर दिए गए हैं।