रेस्क्यू ऑपरेशन में तैनात NDRF और SDRF, CM धामी खुद कर रहे मॉनिटरिंग

स्वदेशी टाइम्स, उत्तरकाशी/देहरादून: उत्तरकाशी में रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार दिन निकलते ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत और बचाव दलों (रेस्क्यू) में लगे अधिकारियों से स्थिति पर चर्चा की। इस बीच, मताली हेलीपैड से हर्षिल के बीच शटल सेवा प्रारंभ हो गयी है।