कॉरिडोर परियोजना के तहत 14.91 करोड़ रुपये से संवरेंगे नाथ मंदिर…तपेश्वरनाथ, त्रिवटी नाथ, वनखंडी का होगा व्यापक विकास

स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ : नाथ कॉरिडोर परियोजना के तहत बरेली क्षेत्र के प्रमुख नाथ मंदिरों के विकास के लिए 14.91 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें तपेश्वरनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए छह करोड़ रुपये, त्रिवटीनाथ मंदिर के लिए 4.72 करोड़ रुपये और वनखंडी नाथ मंदिर के आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए 4.19 करोड़ रुपये की राशि शामिल है। मंदिरों के सौंदर्यीकरण से राज्य में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा ।