पिता के निधन से टूटे आतिफ असलम, भावुक पोस्ट में दी जानकारी

स्वदेशी टाइम्स, एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड के सिंगर आतिफ असलम के पिता का निधन हो गया है। वह 77 साल के थे। सिंगर ने अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी।

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर आतिफ असलम के पिता मोहम्मद असलम का बुधवार 13 अगस्त को निधन हो गया है। वह 77 साल के थे। आतिफ असलम ने अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने पोस्ट में अपने पिता की तस्वीर साझा की और एक भावुक पोस्ट लिखी।

वायरल है आतिफ असलम की पोस्ट
आतिफ असलम के सोशल मीडिया अकाउंट्स भारत में नहीं दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट के स्क्रीन शॉट्स वायरल हो रहे हैं।