Uttarakhand Bjp : गदरपुर बना उत्तराखंड की राजनीति का नया केंद्र, BJP नेताओं की लगातार मुलाकातें

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, रुद्रपुर : Uttarakhand Bjp उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज होती दिखाई दे रही है। खासतौर पर ऊधमसिंह नगर का गदरपुर विधानसभा क्षेत्र इन दिनों प्रदेश की राजनीति का अहम केंद्र बन गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की लगातार आवाजाही ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

बीते दिनों पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी अरविंद पांडे के आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। हालांकि इस मुलाकात को लेकर किसी भी नेता ने आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

इसके बाद मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी अरविंद पांडे से मिलने गदरपुर पहुंचे। दोनों नेताओं की लंबी बैठक के बाद प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा और तेज हो गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में वरिष्ठ नेताओं की लगातार बैठकों को बेहद अहम माना जा रहा है।

हालांकि मीडिया से बातचीत में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी में सब कुछ सामान्य बताया और किसी बड़े बदलाव की अटकलों को खारिज किया। इसके बावजूद भाजपा नेताओं की लगातार बैठकों ने सियासी चर्चाओं को हवा दे दी है।

बता दें कि अरविंद पांडे पिछले कुछ वर्षों में कई विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। जमीन विवाद और सरकारी भूमि कब्जाने के आरोपों को लेकर विपक्ष पहले भी भाजपा पर निशाना साध चुका है। ऐसे में बड़े नेताओं की लगातार मुलाकातों को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *