छोटी सी उम्र, बड़ा दिल: मासूम ने ईरान के लिए तोड़ी अपनी गुल्लक

स्वदेशी टाइम्स, पिरान कलियर (रुड़की) : ईरान-इजराइल के युद्ध में हर तरफ तबाही का मंजर है। ऐसे में कलियर की छह साल की बच्ची निदा ने दरियादिली दिखाई है।

ईरान की मदद के लिए नन्ही निदा ने अपनी गुल्लक दान कर दी। इसी को देखते हुए नगरवासियों ने भी 1 लाख 72 हजार रुपये की धनराशि मदद को जुटाई है इस धनराशि को दिल्ली मे ईरान के प्रतिनिधि को सौंपा गया है।

इन दिनों ईरान-इजराइल का युद्ध चल रहा है। चारों और तबाही का मंजर है। कलियर से अजीम सलमानी भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष है। कलियर की छह साल की बच्ची निदा ने दरियादिली दिखाई है।

निदा जो अपने खर्चे को मिल रहे पैसे को एक गोलक में वर्षों से इकट्ठा कर रही थी, ये गुल्लक ईरान के लिए दान कर दी। जब लोगों को इसका पता चला तो कुछ ही देर में क्षेत्र के लोगों ने भी 1 लाख 72 हजार रुपये एकत्र किए। ईरान के प्रतिनिधि ने निदा की सराहना करते हुए कहा कि बच्ची की यह पहल अमूल्य है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *