बड़ा सड़क हादसा: डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर घर में घुसी, मची अफरा तफरी

स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां मोहनलालगंज फुलवरिया मोड़ पर डबल डेकर बस घर में घुस गई। इस हादसे में चालक समेत कई यात्री घायल हो गए। घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

चालक और कई यात्री घायल

यह पूरा मामला जिले के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र का है। जहां एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित हो गई और ड्राइवर कुछ समझ पाता कि उससे पहले गाड़ी घर में घुस गए। हादसे में चालक और कई यात्री घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मोड़ पर अचानक आए ट्रक को बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *