गैस किल्लत की खबरों के बीच के उपभोक्ता परेशान, एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

स्वदेशी टाइम्स, सहारनपुर : सहारनपुर में गैस किल्लत की खबरों के बीच गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग रही है। बुकिंग नंबर न लगने की समस्या के कारण लोगों को एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

इस्रायल व ईरान युद्ध के कारण गैस की किल्लत की खबरों के बीच के उपभोक्ता परेशान है।  सहारनपुर में  एलपीजी उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। शहर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। उपभोक्ता सिलिंडर रिफिल कराने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं, जिससे वहां भीड़ का माहौल बन गया है।

प्रशासन का दावा है कि जिले में गैस की पर्याप्त आपूर्ति और स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन इसके बावजूद लोग संभावित कमी की आशंका के चलते सिलिंडर भरवाने के लिए एजेंसियों का रुख कर रहे हैं।

सुबह आठ बजे से लग रही कतार
गैस एजेंसियों के बाहर सुबह करीब आठ बजे से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। कई उपभोक्ता घंटों इंतजार करने के बाद भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि गैस खत्म होने की आशंका के कारण वे पहले ही सिलिंडर रिफिल कराने के लिए पहुंच रहे हैं।

बुकिंग नंबर न लगने से बढ़ी परेशानी
उपभोक्ताओं के अनुसार गैस एजेंसियों द्वारा दिए गए बुकिंग नंबर पर सिलिंडर बुक नहीं हो पा रहा है। इसके चलते उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि बुकिंग प्रक्रिया में आ रही तकनीकी दिक्कतों के कारण परेशानी और बढ़ गई है। ऐसे में उपभोक्ता सीधे एजेंसी पहुंचकर सिलिंडर रिफिल कराने की कोशिश कर रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *