व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बंद, पांच लाख की आबादी के सामने भोजन संकट
स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ : व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति पर रोक से राजधानी में पांच लाख से ज्यादा आबादी के सामने खाने का संकट पैदा होगा। इसका सबसे ज्यादा असर स्ट्रीट फूड वेंडरों, छोटे रेस्टोरेंटों व ढाबा संचालकों पर पड़ेगा। आगे पढ़ें पूरी खबर…
व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। राजधानी लखनऊ में इसका सबसे ज्यादा असर स्ट्रीट फूड वेंडरों, छोटे रेस्टोरेंटों और ढाबा संचालकों पर पड़ेगा। इनके पास रिजर्व रखने के लिए सिलिंडरों की संख्या कम होती है। यहां एक-दो दिन में गैस खत्म हो सकती है। ऐसे में इन पर निर्भर करीब पांच लाख की आबादी के सामने खाने-पीने का संकट पैदा हो सकता है।
