सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरा युवक, मौ/त

स्वदेशी टाइम्स, चमोली : उत्तराखंड के चमोली में भयानक हादसा हुआ है। जहां एक 22 वर्षीय युवक की गहरी खाई में गिरने से मौत हुई है। बताया गया कि युवक गोपेश्वर के पास रोली में दोस्तों के साथ घूमने आया हुआ था। इस दौरान सेल्फी लेते समय अचानक युवक का पैर फिसलने से गहरी खाई में जा गिरा।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग पर रोली में हुई है। जहां निवासी गुप्तकाशी रूद्रप्रयाग 22 वर्षीय सचिन राणा की गहरी खाई में गिरने से मौत हुई है। वह रोली ग्वाड में होटल मैनेजमेंट कोर्स कर रहा था। रविवार को दोस्तों के साथ घूमने निकला था। पहाड़ी पर खड़ा होकर सेल्फी ले रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने से हादसा हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल युवक को खाई से बाहर निकाला। आनन-फानन में 108 ऐबूंलेस की मदद से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *