गौशाला में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, ‘आइबेक्स ब्रिगेड’ के जवानों ने लपटों पर पाया काबू
स्वदेशी टाइम्स, ज्योतिर्मठ (चमोली) : गौशाला में अचानक आग लगने से भीतर रखा सामान और छत पर रखी चारा घास जलकर राख हो गया।
ज्योतिर्मठ में नगर क्षेत्र के गोरंग गांव में अचानक से एक गौशाला में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गौशाला के भीतर रखा सामान और छत पर रखी चारा घास जलकर राख हो गया।
