शादी से कुछ घंटे पहले महिला सिपाही का अपहरण, तलाश में लगी एसओजी
स्वदेशी टाइम्स, मेरठ: यूपी के मेरठ जिले के गांव में मुजफ्फरनगर से शनिवार रात बरात आनी थी। इससे कुछ घंटे पहले ही अंकित ढिकोली सिपाही का अपहरण कर ले गया। पुलिस की दो टीमें और एसओजी तलाश में लगी हैं।
मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में शादी से कुछ घंटे पहले महिला सिपाही का अपहरण कर लिया गया। अगवा करने का आरोप मेरठ के ही गांव ढिकोली निवासी बदमाश अंकित पर है। एसएसपी ने महिला सिपाही की बरामदगी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया है, साथ ही एसटीएफ को भी लगाया है।
सीओ बोले- अपनी मर्जी से गई है महिला सिपाही
सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि महिला सिपाही और अंकित ढिकोली पूर्व परिचित हैं। महिला सिपाही बालिग है और उसकी उम्र 25 साल है। उसने परिवार वालों को खुद फोन करके कहा है कि चिंता मत करना, वह अपनी मर्जी से जा रही है। इसके बावजूद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों की तलाश और मामले की जांच की जा रही है।