बड़ी खबर: उत्तराखंड में 2 दिन स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

स्वदेशी टाइम्स, रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में से अहम खबर सामने आ रही है। जहां 4 और 5 फरवरी को स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। इसी के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। बता दें कि गुलदार की दहशत के बीच बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर अवकाश घोषित किया गया है।

इन आठ विद्यालयों में अवकाश घोषित
दरअसल, रुद्रप्रयाग के सिंद्रवाणी क्षेत्र में मंगलवार को एक गुलदार घर से बच्चे को उठा ले गया है। इस वजह से पूरे क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा चिंता का विषय बना हुआ है। इसके चलते सिंद्रवाणी क्षेत्र समेत आसपास के इन आठ विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमसील, सारी, सिंद्रवाणी, झालीमठ, छिनका, हिलोरीधार, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय छिनका तथा जनता हाई स्कूल ककोड़ाखाल में बच्चों को छुट्टी की गई हैं। इसी के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *