पिछला खर्च तय करेगा नया बजट, विभागों के प्रस्तावों का परीक्षण शुरू

स्वदेशी टाइम्स, देहरादून : वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के लिए विभागों ने अपने प्रस्ताव भेज दिए हैं। केंद्र सरकार के माध्यम से स्वीकृत योजना और मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणा के लिए बजट में प्रावधान किया जाएगा।

वित्त विभाग ने बजट 2026-27 के लिए विभागों की ओर से भेजे गए प्रस्तावों का परीक्षण शुरू कर दिया है। विभागों ने पिछले बजट में स्वीकृत राशि को कितना खर्च किया है, उसके आधार पर आगामी बजट में धनराशि का प्रावधान किया जाएगा।

वित्त सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में शुक्रवार को गृह विभाग के बजट प्रस्ताव का परीक्षण किया गया। इसमें वित्त व गृह विभाग के अधिकारियों ने प्रस्ताव में शामिल एक-एक मद के बजट प्रावधान पर चर्चा की। बजट में नई योजनाओं, अवस्थापना विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

केंद्र सरकार के माध्यम से स्वीकृत योजना और मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणा के लिए बजट में प्रावधान किया जाएगा। वित्त सचिव ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के लिए विभागों से प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।
विभागवार प्रस्तावों का परीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को गृह विभाग के प्रस्ताव का परीक्षण किया गया। शनिवार को शिक्षा विभाग का होगा। विभागों ने किस मद में कितना बजट मांगा है। उसका गहन परीक्षण करने के बाद आम बजट में शामिल किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *