Haryana: मां और उसके प्रेमी की हत्या, बेटा शव लेकर पहुंचा थाने

स्वदेशी टाइम्स, सिरसा: हरियाणा के सिरसा में बेटे ने अपनी मां और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में युवक ने कहा उसे कई दिनों से शक था कि उसकी मां का पड़ोस में रहने वाले शख्स से अवैध संबंध चल रहा था। डिटेल में पढ़ें खबर…

गांव सिकंदरपुर में शुक्रवार सुबह एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक बेटा अपनी मां और उसके प्रेमी की हत्या कर शव गाड़ी में डालकर सदर थाने पहुंचा। सदर थाने में पहुंचने के साथ ही पुलिस को बोला कि गाड़ी में दो शव पड़े हैं उन्हें निकाल लो और खुद शख्स थाने के अंदर बैठ गया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।
चुन्नी से गला घोंटकर दोनों को उतारा मौत के घाट 

जानकारी के मुताबिक सिकंदरपुर में एक युवक ने अपनी मां और पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को संबंध बनाते हुए वीरवार रात को रंगे हाथों पकड़ लिया। युवक ने घर में घुसकर दोनों की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शुक्रवार सुबह 9 बजे दोनों के शवों को गाड़ी में लेकर सीधा सदर थाने सिरसा पहुंच गया। थाने में सीधे गाड़ी लगाने पर पुलिस ने उसे रोका तो उसने कहा कि गाड़ी में उसकी मां और प्रेमी की लाश है। गाड़ी से दोनों की लाश निकाल लो।

पुलिस ने हिरासत में लिया युवक 

इसके बाद थाने में हड़कंप मंच गया । पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो गाड़ी में दो शव रखे हुए थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि मेरी मां के पड़ोसी के साथ अवैध संबंध थे। इसका मुझे कई दिनों से शक था। मैंने गुरुवार रात दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया जिसके बाद मैंने दोनों की हत्या कर दी। फिलाहल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *