ICU के बाहर रीलबाजी: युवती ने फिल्मी गाने पर लगाए ठुमके, अस्पताल में मचा हंगामा

स्वदेशी टाइम्स, रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा संभाग के सबसे बड़े संजय गांधी अस्पताल में आईसीयू के पास रीलबाजी की गई। जहां एक युवती ने फिल्मी गानों पर जमकर ठुमके लगाए। जिससे इतनी संवेदनशील जगह पर मरीज और अति गंभीर मरीजों को लेकर मानवीय असंवेदना पर सवाल खड़े होने लगे। उधर अस्पताल प्रबंधन मामले के सामने आने के बाद खासा नाराज है।

जानकारी के मुताबिक संवेदनशील जगह पर रीलबाजी बघेली कलाकार शैलू शर्मा ने की। फिर खुद ही वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। अस्पताल के CMO यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि शासकीय संजय गांधी अस्पताल के अंदर एक युवती के फिल्मी गानों पर रील बनाने का मामला सामने आया है। युवती ने रील बनाकर उसे अपने इंस्टाग्राम प्लेटफार्म में पोस्ट किया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वीडियो में युवती अस्पताल में फिल्मी गानों पर पोज़ देती और डांस करती नज़र आ रही है। वीडियो में दिख रही युवती का नाम शैलू शर्मा है,जो बघेली कलाकार है। हमारे पास दुखिया,बीमार और परेशान लोग आते हैं। अस्पताल कोई डांस या रील बनाने की जगह नहीं है। जांच कर वैधानिक कार्रवाई करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *