MP: सीएम मोहन यादव ने गौशाला में बछड़े को उठाकर दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं |

स्वदेशी टाइम्स, उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिलकेश्वर गौशाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया और प्रदेशवासियों को इसकी हार्दिक बधाई दी। उन्होंने किसानों की समृद्धि के लिए दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन स्थित तिलकेश्वर गौशाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरणा देती है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा मनाने का संकल्प लिया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए दुग्ध उत्पादन व पशुपालन को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है।

खेती और गोपालन पर सरकार का जोर
दो दिन गोवर्धन पूजन है, हमने आज भी मनाया। सभी को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं। खेती-किसानी अच्छे से हो, इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। मध्य प्रदेश की 2 करोड़ गायों के लिए दूध उत्पादन और कृषि उन्नति के क्षेत्र में राज्य सरकार विशेष पहल कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *