Haryana: शराब के नशे में चूर युवक ने कुल्हाड़ी से की हत्या, इलाके में सनसनी

स्वदेशी टाइम्स, रोहतक: आपसी विवाद में रोहतक के सांपला में 40 साल के शख्स की गली में शराब पीकर घूम रहे एक शख्स ने हत्या कर दी। इस घटना से हड़कंप मच गया है। दिनदहाड़े आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

 

रोहतक जिले में लगातार दूसरे दिन हत्या की वारदात हुई है। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे सांपला खंड के गांव गिझी में एक युवक ने अपने ही दोस्त को कुल्हाड़ी से काट दिया। सांपला पुलिस वारदात की जांच पड़ताल में जुटी है।

 

पुलिस के मुताबिक गिझी गांव में 40 वर्षीय प्रदीप नाम के शख्स की हत्या हुई है। सूचना पाकर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। प्रदीप नाम के युवक का शव गली में पड़ा था। साथ ही ग्रामीणों की भीड़ जमा थी। प्रांरभिक जांच में पता चला है कि गांव का युवक शराब पीकर घूम रहा था। गली में उसकी प्रदीप के साथ कहासुनी हो गई।
आरोपी ने प्रदीप पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। बचने के लिए शख्स भागने लगा तो आरोपी ने दूसरा वार भी कर दिया। इससे वह गली में ही गिर गया। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। वहीं, रविवार को जनता कॉलोनी में रेलवे रोड पर 21 वर्षीय जयदेव की डंडों से पीट-पीट कर हत्या की गई थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *