Delhi: कांग्रेस नेता लखपत सिंह की दिनदहाड़े हत्या, मालवीय नगर में फैली दहशत

स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर में कांग्रेस नेता लखपत सिंह कटारिया को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दिल्ली के मालवीय नगर में कांग्रेस नेता और प्रॉपर्टी डीलर लखपत सिंह कटारिया (55) को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। कटारिया को तीन गोलियां लगी। बताया जा रहा है कि कटारिया को हमलावरों ने रोककर गोली मारी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डीसीपी साउथ दिल्ली अंकित चौहान ने मौत की पुष्टि की  है।

पुलिस के मुताबिक, आज सुबह 9.53 बजे मालवीय नगर पुलिस थाने में विजय मंडल पार्क, बेगमपुर के पास गोलीबारी के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। कॉलर ने बताया कि बाइक सवार दो हमलावरों ने लखपत सिंह कटारिया को पहले रोका और फिर उनको गोली मार दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल लखपत सिंह कटारिया निवासी बेगमपुर को गोली लगने की सूचना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, दो लोगों ने पार्क के निकट कटारिया को रोका, उन पर गोलियां चलाईं और एक अज्ञात मोटरसाइकिल से मौके से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीवीटी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। हमलावरों की तलाश जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *