PM मोदी ने रुद्रपुर शंखनाद रैली से उत्तराखंड की जनता का मोहा मन, फिर नेताओं से हुए रुबरु; सबक सिखाने की कही बात
स्वदेशी टाइम्स, रुद्रपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रुद्रपुर की शंखनाद रैली से उत्तराखंड की जनता का मन जीत कर अपने साथ ले गए। देवभूमि के वीर सपूतों की देश के लिए कर गुजरने की ललक का भी उदाहरण मंच से दिया।
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। दो दिन के शार्ट नोटिस के बावजूद चिलचिलाती गर्मी में भारी संख्या में हुजूम अपने चहेते नेता को सुनने के लिए मोदी मैदान में उमड़ पड़ा।
प्रधानमंत्री ने जनता के दिलों को छूने का काम किया। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने जनता का अभिवादन किया। मंच के एक कोने से दूसरे कोने तक उन्होंने शंखनाद रैली में हिलाकर अभिवादन किया। टेंट के भर जाने के बाद उसके पीछे चिलचिलाती धूप में लगी कुर्सियों पर बैठे लोगों की तपस्या को बेकार न जाने देने की बात कह उनके मन को भी छूने का काम किया।
उन्होंने उत्तराखंड के शहीद वीर सपूत सीडीएस बिपिन रावत पर कटाक्ष करने वाली कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने का भी जनता को संकल्प दिलाया तो उत्तराखंड से पलायन कर गए लोगों के लिए उनके ही गांव में रोजगार के अवसर पैदा कर वापसी की राह का भी भरोसा दिला।
