लोस चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, अनुकृति गुसाईं ने दिया इस्तीफा

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक और झटका लगा है शनिवार को पार्टी की चर्चित चेहरा माने जाने वाली नेता अनुकृति गुसाईं ने दिया इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। वहीं, चर्चा यह भी है कि वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं। बता दें कि अनुकृति गुसाईं मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। वह पूर्व मंत्री कैबिनेट मंत्री रहे हरक सिंह रावत की बहू भी हैं। वह पहाड़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लंबे समय से काम कर रही हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *