जीवनदीप आश्रम के महारुद्र यज्ञ में शामिल हुए सीएम धामी, आहुति डालकर की पूजा

Spread the love

स्वदेशीटाइम्स, रुड़की:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की  पहुंचे। यहां उन्होंने जीवनदीप आश्रम में आयोजित सात दिवसीय महारुद्र यज्ञ में शिरकत की। उन्होंने यज्ञ में आहुति डाली। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद महाराज ने विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करवाई।

इससे पूर्व आश्रम पहुंचने पर लोगों ने सीएम धामी का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा भी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *