नशे में 17 दिन के बच्चे के सिर पर मारा डंडा, मासूम ने मां की गोद में तोड़ दिया दम, पिता गिरफ्तार

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, संभल : संभल के कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सोंधन में 17 दिन के मासूम के सिर पर डंडा लगने से मौत हो गई। आरोपी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान डंडा बालक के सिर में लग गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है। महिला ने बताया कि उसका पति नशे का आदि है। शुक्रवार की शाम नशे की हालत में घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। इसी दौरान डंडे से हमला किया। गोद में मौजूद 17 दिन के मासूम के सिर में डंडा लग गया।

इसमें वह घायल हो गया। उपचार को लेकर पहुंचे तो मौत हो गई। थाना प्रभारी का कहना है कि बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी पिता भी हिरासत में ले लिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *