‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सियासत गर्म, कांग्रेस ने उठाए सवाल

स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली : कांग्रेस ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर संसद में होने वाली चर्चा को लेकर रविवार को कहा कि यह चर्चा बहुत समय से लंबित थी लेकिन ‘‘देर आए दुरुस्त आए।’’ कांग्रेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव को रुकवाने के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप के दावों समेत संसद में सोमवार को होने वाली इस चर्चा की पृष्ठभूमि से जुड़ी घटनाओं पर प्रकाश डाला।