डायरिया से जनजीवन प्रभावित, जानकीपुरम में स्वास्थ्य टीम सक्रिय
स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ: लखनऊ के जानकीपुरम में डायरिया फैला है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। रविवार को स्वास्थ्य टीम ने यहां शिविर लगाकर लोगों की जांच की। मरीजों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। क्षेत्र में साफ-सफाई कराई गई।
राजधानी लखनऊ में जानकीपुरम के सेक्टर-7 में डायरिया फैला है। यहां घरों में गंदा पानी आ रहा है। हर दूसरे घर में मरीज है। रविवार को यहां स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें लोगों की सेहत की जांच की गई। बीमारों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। साथ ही क्षेत्र में साफ-सफाई कराई गई है।