प्रदेश में कुपोषण मुक्त हुए बच्चे; 75 जिलों में बाल विकास सेवा की 897 परियोजनाएं संचालित

स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ:  योगी सरकार ने कुपोषण के विरुद्ध निर्णायक अभियान चलाते हुए सवा दो करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को नई दिशा दी है। अभियान अंतर्गत सभी 75 जिलों में समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) की 897 परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। जिसके तहत छह साल तक के एक करोड़ 82 लाख कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बनाया गया। कुपोषण मुक्त प्रदेश बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक करोड़ों बच्चों, महिलाओं और किशोरियों को लाभान्वित किया गया है।