अखिलेश यादव का यूपी में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, कहा- सरकार बनते ही लागू की जाएगी ये योजना

स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भले ही अभी कुछ समय दूर हों, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है। लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा प्रमुख ने घोषणा की कि अगर 2027 में उनकी पार्टी की सरकार बनती है, तो ‘स्त्री सम्मान योजना’ शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।