वसंत पंचमी पर हादसा: युवक गंभीर रूप से घायल, 15 टांके लगे
स्वदेशी टाइम्स, अबोहर (पंजाब) : इस घटना के बाद इलाके में चाइना डोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा प्रतिबंध के बावजूद चाइना डोर की बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है, जिससे ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं।
अबोहर के पंजपीर नगरी निवासी 27 वर्षीय भूपिंदर के साथ वसंत पंचमी के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। भूपिंदर अपने पिता मदन लाल को बाइक पर बस स्टैंड से घर छोड़ने जा रहा था, तभी अचानक चाइना डोर उसकी गर्दन में फंस गई।