UP: राजकीय मेडिकल कॉलेज में महिला से दुष्कर्म, सफाई कर्मचारी पर आरोप; जांच शुरू

स्वदेशी टाइम्स, शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक सफाई कर्मचारी पर महिला तीमारदार ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के आरोप से मेडिकल कॉलेज में खलबली मच गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक महिला तीमारदार के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने मेडिकल कॉलेज के सफाई कर्मी पर आरोप लगाया है। पीड़िता ने अभी तहरीर नहीं दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की। जांच कर रही है।

कांट क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय महिला का रिश्तेदार राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। रविवार रात में मरीज की तबीयत बिगड़ने पर महिला तीमारदार सफाई कर्मी के पास मदद मांगने गई थी। महिला को कर्मचारी डॉक्टर को बुलाने के लिए की बात कहते हुए तीसरी मंजिल पर ले गया। महिला का आरोप है कि सफाई कर्मी ने शौचालय में उसके साथ दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म की सूचना के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में खलबली मच गई। सीओ सिटी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पीड़ित महिला से पूछताछ की गई है। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *