मौत से पहले का वीडियो वायरल — प्रेमिका से मिलने आया युवक पीट-पीटकर मारा गया
स्वदेशी टाइम्स, बरेली: बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। उसकी पिटाई की। इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव पटनिया निवासी 27 वर्षीय आदेश सिंह का शव रविवार को सुबह बरेली के फरीदपुर थाने के गांव मनपुरा में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। आदेश के परिजनों ने पड़ोसी गांव के कुछ लोगों पर बेटे की पीटकर हत्या करने और फिर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच कर रही है।
पीट-पीटकर हत्या का आरोप
आरोप है कि प्रेमिका के घरवालों ने आदेश को घेर लिया और बेरहमी से उसकी पिटाई की। उन्हें लगता है कि इन लोगों ने पीटकर आदेश की हत्या कर दी। फिर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ पर फंदे से लटका दिया। फरीदपुर थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को सूचना देकर बुलाया। पुलिस मान रही है कि पिटाई के बाद शर्मिंदगी या कार्रवाई से डर से युवक ने आत्महत्या कर ली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।