MP: गहनों की हवस में बुजुर्ग की हत्या: उज्जैन में हुई खौफनाक वारदात का खुलासा

स्वदेशी टाइम्स, उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा हो गया है। आरोपियों ने गहनों के लालच में गला रेतकर मार डाला था। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

उज्जैन के सेवरखेड़ी गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। मजदूर महिला बब्बू बाई (65) की चांदी के कड़े और सोने के टॉप्स के लिए दो नशेड़ियों ने दराते से गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद गहने लूटकर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने 24 घंटे में ही दीपक उर्फ मंगल और कृष्णपाल को धर दबोचा।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि बब्बू बाई खेत में फसल काटने गई थी, जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंची तो उसके घर वालों ने नानाखेड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद तलाश शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि दीपक उर्फ मंगल चांदी के कड़े और सोने के टॉप्स बेचने की फिराक में है। दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कृष्णपाल के साथ घटना को अंजाम देने की बात कबूल की।

एसपी ने बताया कि आरोपियों ने सिर पर डंडे से और गर्दन पर हसिए से वार कर मौत के घाट उतारा और शव को झाड़ियों के पास फेंक दिया था। आरोपियों के पास से दोनों पैरों के कड़े और कान के टॉप्स बरामद किया गया है। मृतिका और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले है। लालच और नशे में चूर होकर दोनों ने इस घटना को अंजाम दिया था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *