उत्तर प्रदेश में करोड़पतियों की बाढ़: चार साल में संख्या हुई दोगुनी
स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में करोड़पतियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। करोड़पतियों के मामले में आगे रहने वाला कानपुर पीछे हो गया है। अब सबसे ज्यादा करोड़पति लखनऊ में हैं। एक सर्वे के अनुसार यूपी में 57,700 करोड़पति रहते हैं। इस सर्वे में उन लोगों को शामिल किया गया था जिनकी न्यूनतम संपत्ति 10 करोड़ रुपए है। सर्वे बता रहा है कि बीते 4 साल में लखनऊ में करोड़पतियों की संख्या बढ़कर 2900 हो गई है।
करोड़पति बनने की राह में छोटे शहर भी पीछे नहीं
खैर, कानपुर अब दूसरे नंबर पर है तो नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर और झांसी में भी ढेरों करोड़पति पाए गए हैं। करोड़पति बनने की राह में छोटे शहर भी पीछे नहीं है। बांदा, इटावा, सीतापुर, बाराबंकी, महाराजगंज, आजमगढ़, बरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर में अमीरों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
अगर आप इन शहरों में रहते हैं तो खुश हो जाइए क्योंकि आने वाले समय में यहां से भी करोड़पति निकलने वाले हैं। यूपी की अर्थव्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। बीते 4 साल में यूपी की जीएसडीपी 16 लाख करोड़ से बढ़कर 26 लाख करोड़ पहुंच गई है। देश में यूपी और कर्नाटक प्रमुख आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरे हैं।
