UP: मरने से पहले भेजे 51 हजार, यश और उस राज्य का कनेक्शन आया सामने
स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ: लखनऊ में ऑनलाइन गेम फ्री फायर के जाल में फंसकर 14 लाख रुपये हारने वाले मासूम यश को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। खुदकुशी से एक दिन पहले यश ने आखिरी बार 51 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। यश अकेले में किसी से बात करता था। मासूम यश बिहार के युवक से बात करता था। वह बिहार जाने की जिद भी कर रहा था।
आशंका है कि छात्र ने फोन का एक्सेस बिहार के युवक को दे रखा था। उसी युवक ने खुद की पहचान छिपाने के लिए फोन काे फार्मेट कर दिया। परिजन तहरीर देते हैं तो केस दर्ज किया जाएगा। डाटा हासिल होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




