हर जिले में ICU सुविधा से संतुष्टि: CM योगी ने RML स्थापना दिवस पर रखे विचार

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के पांचवें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संस्थान की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट का विमोचन किया। साथ ही, नवनिर्मित सुविधाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं चिकित्सा-शिक्षा, रोगी सेवा, अनुसंधान व प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभाओं को सम्मानित भी किया गया।

बेहतरीन उदाहरण RML संस्थान ने प्रस्तुत किया

सीएम योगी ने कहा कि आज हर जनपद में ICU की सुविधा है, मिनी ICU है और डायलिसिस की सुविधा है। मुझे इस बारे में संतुष्टि होती है कि हमने इंसेफेलाइटिस को पूरी तरह समाप्त कर दिया। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान प्रदेश के अंदर टॉप-3 चिकित्सा संस्थान के रूप में स्थापित हो चुका है। यह दिखाता है कि हमारी दिशा सही है, हमारी लीडरशिप सही है। हमारे जीवन की तीन स्थितियां होती हैं- प्रवृत्ति, विकृति और संस्कृति।

 

यह विरला ही देखने को मिलता है

सीएम योगी ने कहा कि काल की गति पर किसी का शासन नहीं होता। हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। RML संस्थान ने समय बढ़ने के साथ-साथ ढेर सारी उपलब्धियां हासिल की है। 19 वर्षों में 20 बेड का अस्पताल इतनी तेजी के साथ 1,375 बेड का एक बेहतरीन संस्थान बन जाए और ‘स्टेट ऑफ द आर्ट’ के रूप में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए उत्सुक दिखाई दे, यह विरला ही देखने को मिलता है।

🔹 हर जिले में ICU सुविधा पर CM योगी का ज़ोर, RML संस्थान के स्थापना दिवस पर बोले- ‘यह मेरे लिए संतोष की बात है’

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *