UP: ब्रजेश पाठक ने कहा-‘संभल की डेमोग्राफी बदलने नहीं…’ हमारी सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ करेगी

स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि हम संभल की डेमोग्राफी बदलने नहीं देंगे। हमारी सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ करेगी। आगे पढ़ें और जानें पूरी बात…

राजधानी लखनऊ में शनिवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि संभल की डेमोग्राफी बदलने नहीं देंगे। संभल में पहले 84 फीसदी लाइन लॉस होता था, अब 18 प्रतिशत है। वहां वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रॉडक्ट से बदलाव हुआ है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में आतंकी को छोड़ दिया गया था। नेहरू जी की रिपोर्ट में है कि संभल में हमेशा हिंदू पीड़ित रहे हैं। हमारी सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ करेगी। आज संभल में पलायन रुका है। सरकार ने सभी को समृद्ध किया है।