चाचा या चंडाल? मामूली विवाद में भतीजे की कर दी हत्या
स्वदेशी टाइम्स, जौनपुर: एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक ने लाठी से हमलाकर अपने भतीजे को मौत की नींद सुला दी. खूनीवारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की शिकायत पर 4 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.
बता दें कि घटना चंदवक क्षेत्र के छोटी चिट्को राजभर बस्ती की है. रामदयाल राजभर ने देर रात अपने भतीजे 32 वर्षीय राजकुमार पुत्र लोचन राजभर को गुस्से में खाना खाने के लिए बुलाया. जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. बात बढ़ी तो दोनों के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई. इस दौरान चाचा ने घर में रखी लाठी से भतीजे पर हमला कर दिया, जिससे राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया.
