CCTV फुटेज से मूर्ति तोड़ने वालों की तलाश जारी, नई प्रतिमा की स्थापना
स्वदेशी टाइम्स, कानपुर: अराजक तत्वों ने सफीगंज चौकी के सामने हनुमान जी की मूर्ति खंडित कर दी, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
कानपुर में रायपुरवा थाना क्षेत्र की सफीगंज चौकी के ठीक सामने अराजकतत्वों ने सोमवार देर रात हनुमान जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की सुबह पुजारी विजय शंकर त्रिवेदी की नजर जब खंडित मूर्ति पर पड़ी, तो इलाके में हड़कंप मच गया।
नई प्रतिमा की स्थापना
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। स्थानीय लोगों और सम्मानित व्यक्तियों के सहयोग से नई मूर्ति मंगाकर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
