चोरी की 57 कारें बरामद

पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। अधिकारी ने बताया कि कार चोरों के खिलाफ अभियान दो जुलाई को शुरू हुआ था। इस दौरान ईटानगर के विभिन्न इलाकों से चोरी की 57 गाड़ियां बरामद की गईं। सभी वाहन दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में दर्ज चोरी के मामलों से जुड़े पाए गए।

महंगी कारों को निशाना बनाता था गिरोह

एसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य मुख्य रूप से दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में महंगी कारों को निशाना बनाते थे। वाहनों को चुराने के बाद चोर दलालों की मिलीभगत से इंजन और चेसिस नंबरों के साथ छेड़छाड़ करते थे। फर्जी कागजातों की मदद से वाहन अरुणाचल प्रदेश में आसानी से पहुंच जाते थे।

अरुणाचल प्रदेश में पहुंचने के बादकारों को बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर अनजान खरीदारों को बेच दिया गया। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस गिरोह के अंतरराष्ट्रीय संबंध होने की संभावना सामने आई है। बसर ने लोगों से किसी भी पुराने वाहन को खरीदने से पहले वाहन पोर्टल या संबंधित आरटीओ के माध्यम से वाहन के स्वामित्व के इतिहास को सत्यापित करने का आग्रह किया।