तोड़फोड़ या हिंसा बर्दाश्त नहीं, कांवड़ियों पर उत्तराखंड पुलिस का सख्त रुख, एक्शन को मिली सराहना

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, उत्तराखंड; हरिद्वार में कांवड़ मेले की शुरुआत हो गई है. दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल भर रहे हैं और अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो रहे हैं. ऐसे में हाईवे से लेकर अंदरूनी रास्तों पर हर तरफ कावड़ियां नजर आ रहे हैं. कांवड़ मेले के दौरान अक्सर हंगामा और उपद्रव की तस्वीर सामने आती हैं, जोकि आ भी रही है. कांवड़ियों को लगता है कि वह ऐसा कर बच जाएंगे, लेकिन इस बार पुलिस उपद्रवी कांवड़ियों पर सख्ती के मूड में है. इसकी बानगी देखने को मिली गुरुवार को बहादराबाद थाना क्षेत्र में घटी एक घटना में, जिसमें सहारनपुर से आए कांवड़ियों के एक दल की कांवड़ से एक गाड़ी लग गई. गाड़ी की हल्की टक्कर से कांवड़ियों की कांवड़ से गंगाजल गिर गया. इसके बाद कांवड़िए उग्र हो गए और जमकर हंगामा कांटा. कांवड़ियों ने कार सवार के साथ मारपीट की. इतना ही नहीं लाठी-डंडों और पत्थरों से हरियाणा नंबर की ब्रेजा कार में तोड़फोड़ कर कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद क्‍या हुआ, आइये जानते हैं इसकी पूरी डिटेल..

 

 

 

 

कांवड़ियों को शांत करने में पुलिस के भी पसीने छूटे
दरअसल, घटना हाईवे पर मौजूद क्रिस्टल वर्ल्ड के पास की है. पास की शांतरशाह पुलिस चौकी में मौजूद पुलिस को जैसे ही हंगामे की सूचना मिली तो चौकी इंचार्ज एसआई खेमेन्द्र गंगवार अपनी टीम के साथ पहुंचे और हंगामे को शांत कराया. हालांकि उग्र हुए कांवड़ियों को शांत करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए. कांवड़ियों की मारपीट से गाड़ी में सवार शामली का रहने वाला मुकेश घायल हो गया.

 

 

 

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *