करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, बेटा- बहू और बेटी गंभीर रूप से झुलस, रायबरेली जिला अस्पताल के लिए रेफर
स्वदेशी टाइम्स, अमेठी: विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण हंसता खेलता एक और गरीब परिवार के घर पर मातम छा गया। मामला जायस कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 07 मौलवी खुर्द गांव का है। जहां विद्युत करंट की चपेट में आने से एक दर्दनाक हादसे में 47 वर्षीय कलावती देवी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उन्हें बचाने में लगे बेटा, बहू और नाबालिग बेटी गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
यह दृश्य देख ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए खंभे से गिरे हुए बिजली के तार का कनेक्शन काटा और सभी घायलों को वहां से अलग कर एम्बुलेंस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस में तत्काल प्रभाव से सभी घायलों को फुरसतगंज सीएचसी इलाज हेतु ले जाया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बहु , बेटी व बेटे तीनों को रायबरेली जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिसमें बताया जा रहा है कि बेटी रोशनी की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि बेटे और बहू की हालत स्थिर है। जायस थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
